शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सप्ताह के पहले दिन अमेरिकी बाजार में आयी गिरावट

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज की गयी।

मिलेजुले कमायी नतीजों से कल एसऐंडपी लगातार 3 दिन चढ़ने के बाद गिरा। इसके अलावा डॉव जोंस वेरिजॉन कम्युनिकेशंस में गिरावट के कारण लाल निशान पर बंद हुआ।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 19.04 अंक (0.09%) की गिरावट के साथ 20,052.42 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 3.22 अंक (0.06%) की मामूली गिरावट दिखी और यह 5,663.55 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 4.86 अंक (0.21%) की हल्की कमजोरी के साथ 2,292.56 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.64% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 53.54 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में भी 0.42% की कमजोरी दिखी और यह 56.56 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!