शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिलाजुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 35 अंक टूटा

बैंक शेयरों के दबाव के कारण बुधवार को डॉव जोंस में गिरावट आयी, जिससे अमेरिकी बाजार मिलाजुला बंद हुआ।

दूसरी ओर निवेशकों ने कमायी के मिलेजुले आँकड़ों को सहन किया, जिससे एसऐंडपी हरे निशान पर बंद हुआ। इसके अलावा फेसबुक और ऐप्पल जैसे बड़े शेयरों से नैस्डैक को सहारा मिला।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 35.95 अंक (0.18%) की गिरावट के साथ 20,054.34 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 8.23 अंक (0.15%) की बढ़त दिखी और यह 5,682.45 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) सपाट 2,294.67 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 670 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ जो पिछले 20 कारोबारी दिनों भी औसतन आँकड़ा है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.32% की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 52.34 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में 0.13% की बढ़त दिखी और यह 55.12 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!