शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्रम्प के बयान से रिकॉर्ड ऊँचाई पर पहुँचा अमेरिकी बाजार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि कुछ हफ्तों में टैक्स संबंधित एक बड़ी घोषणा की जायेगी।

उन्होंने व्हाइट हाउस में उड्डयन इंडस्ट्री के प्रतिनिधि मंडल से बातचीत में अमेरिकी व्यापार पर समग्र कर का बोझ कम करने को प्राथमिकता बताया। हालाँकि उन्होंने घोषणा से संबंधित किसी भी प्रकार का इशारा नहीं दिया। इस बयान के बाद कल अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 118.06 अंक (0.59%) की बढ़त के साथ 20,172.40 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 32.73 अंक (0.58%) की बढ़त दिखी और यह 5,715.18 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) सपाट भी 13.2 अंक या 0.58% की मजबूती के साथ 2,307.87 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 690 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा 670 करोड़ शेयरों का रहा है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.25% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 53.00 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में 0.92% की बढ़त दिखी और यह 55.63 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!