शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार पहुँचा नयी बुलंदियों पर, डॉव जोंस 20,400 के पार

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार फिर मजबूती के साथ बंद हुआ।

बाजार के प्रमुख सूचकांकों ने नये रिकॉर्ड स्तर को छुआ और एसऐंडपी का बाजार मूल्य बाजार मूल्य 20 खरब डॉलर हो गया। इस समय निवेशक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैक्स कटौती वाले बयान से बहुत आशावान हैं। ट्रम्प ने हाल ही में ऑटो निर्माता और सिलिकॉन वैली प्रौद्योगिकी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात भी की हैं।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 142.79 अंक (0.70%) की बढ़त के साथ 20,412.16 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 29.83 अंक (0.52%) की बढ़त दिखी और यह 5,763.96 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी 12.15 अंक या 0.52% की मजबूती के साथ 2,328.25 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 630 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा 670 करोड़ शेयरों का रहा है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.76% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 52.93 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में 2.00% की कमजोरी दिखी और यह 55.59 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!