शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार एक और नये उच्च स्तर पर, डॉव जोंस 20,500 के पार

मंगलवार को बैंक शेयरों और ऐप्पल में बढ़त हुई, जिससे अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांक नये उच्च स्तर पर बंद हुए।

कल फेडरल रिजर्व की प्रमुख जैनेट येलेन ने कहा कहा ब्याज दरों में वृद्धि के लिए अधिक रुकना समझदारी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी के फैसले को टालने से मौद्रिक नीति को सख्त करना पड़ सकता है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 92.25 अंक (0.45%) की बढ़त के साथ 20,504.41 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 18.61 अंक (0.32%) की बढ़त दिखी और यह 5,782.57 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी 9.33 अंक या 0.40% की मजबूती के साथ 2,337.58 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 670 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा भी 670 करोड़ शेयरों का रहा है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.51% की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 53.20 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में 0.68% की मजबूती दिखी और यह 55.97 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार मिलाजुला बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!