शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में हल्की बढ़त, निफ्टी (Nifty) 8,950 के ऊपर

कमजोर एशियाई संकेतों के बावजूद आज भारतीय शेयर बाजार ने अच्छी शुरुआत की है। शुक्रवार को अवकाश होने के कारण आज इस हफ्ते का अंतिम कारोबारी दिन है। शुक्रवार 24 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर बाजार बंद रहेगा।

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मिला-जुला रुझान रहा। अमेरिका में फेडरल रिजर्व की पिछली बैठक के जो विवरण सामने आये हैं, उनसे ब्याज दरें जल्दी ही एक बार फिर बढ़ने की संभावना दिखी है। इसका असर डॉलर में कुछ कमजोरी के रूप में भी सामने आया। साथ ही एशियाई बाजार भी आज कमजोर खुले।
हालाँकि इसके बावजूद भारतीय शेयर बाजार ने आज सुबह मजबूती दिखायी है। बीएसई का सेंसेक्स कल के बंद स्तर 28,865 की तुलना में आज 28,928 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 29,000 के काफी करीब तक चला गया, पर इसे पार नहीं कर पाया है। सुबह करीब 11.15 बजे के कारोबार में यह लगभग 100 अंक या 0.35% की बढ़त के साथ चल रहा है। बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक भी लगभग 0.4% की बढ़त पर चल रहे हैं।
एनएसई का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 भी इस समय लगभग 0.35% बढ़त के साथ 8,950 के ऊपर ही चल रहा है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 शेयर तेज और 15 शेयर नुकसान में दिख रहे हैं, जबकि 2 शेयर बिना बदलाव के नजर आ रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!