शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में जोरदार उछाल, डॉव जोंस 21,000 के पार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कांग्रेस में पहले भाषण से बुधवार को अमेरिकी बाजार में जबरदस्त बढ़त हुई।

कल पहली बार डॉव जोंस 21,000 के ऊपर पहुँच कर बंद हुआ। बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक करीब 1.3% की मजबूती के साथ रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। ट्रम्प ने अपने पहले भाषण में कहा कि वे बड़ी टैक्स राहत के साथ अर्थव्यवस्था में तेजी लाना चाहते हैं।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 303.31 अंक (1.46%) की बढ़त के साथ 21,115.55 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 78.59 अंक (1.35%) की बढ़त दिखी और यह 5,904.03 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी 32.32 अंक या 1.37% की बढ़त के साथ 2,395.96 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 810 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले कारोबारी सत्रों में औसतन 690 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है।
इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.33% की कमी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 53.83 डॉलर पर बंद हुआ। जबकि ब्रेंट क्रूड में 0.02% की मामूली बढ़त आयी और यह 55.60 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!