शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में तेज शुरुआत, निक्केई 250 अंक उछला

अमेरिकी बाजार के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचने के बाद गुरुवार को एशियाई बाजारों में भी शुरुआती कारोबार में मजबूती देखने को मिल रही है।

भारतीय समय के मुताबिक 8.35 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 250.08 अंक या 1.29% की मजबूती के साथ 19,643.62 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 74.56 अंक या 0.31% की बढ़त के साथ 23,851.05 पर है। केवल चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.21% की गिरावट दिखा रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.43% की बढ़त के साथ हरे निशान पर है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) में 0.34% की बढ़त है। वहीं ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.13% की मजबूती के साथ हरे निशान पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!