शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वित्तीय शेयरों में आयी गिरावट से टूटा अमेरिकी बाजार

गुरुवार को वित्तीय शेयरों में आयी गिरावट से अमेरिकी बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ।

कल संघीय अधिकारियों द्वारा केटरपिलर की इलिनोइस सुविधाओं की जाँच की गयी, जिससे इसके शेयर में 4.3% की कमजोरी आयी और इसका भी नकारात्मक असर बाजार पर पड़ा।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 112.58 अंक (0.53%) की गिरावट के साथ 21,002.97 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 42.81 अंक (0.73%) की कमजोरी दिखी और यह 5,861.22 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी 14.04 अंक या 0.59% की गिरावट के साथ 2,381.92 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 740 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा 690 करोड़ शेयरों का रहा है। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.32% की मामूली गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 52.61 डॉलर पर बंद हुआ। इसके अलावा ब्रेंट क्रूड में भी 2.32% की गिरावट आयी और यह 55.08 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार मिलाजुला बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!