शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिकॉर्ड स्तर से नीचे गिरा अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 51 अंक टूटा

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

उत्तर कोरिया की ओर से भू-राजनीतिक तनाव और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एडमिनिस्ट्रेशन को लेकर निवेशकों में चिंता है, जिसका नकारात्मक असर बाजार पर पड़ा है।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 51.37 अंक (0.24%) की गिरावट के साथ 20,954.34 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 21.57 अंक (0.37%) की कमजोरी दिखी और यह 5,849.18 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी 7.81 अंक या 0.33% की गिरावट के साथ 2,375.31 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 618 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले कारोबारी सत्रों में औसतन 689 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है।
इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.24% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 53.20 डॉलर पर बंद हुआ। जबकि ब्रेंट क्रूड में 0.20% की मजबूती आयी और यह 56.01 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!