शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार दूसरे दिन गिरा अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 29 अंक टूटा

मंगलवार को अमेरिकी बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट आयी।

बाजार के प्रमुख सुचकांक डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 जनवरी के बाद पहली बार लगातार दूसरे दिन लाल निशान पर बंद हुए। साथ ही निवेशकों ने सख्त मौद्रिक नीति की संभावनाओं और ओबामाकेयर को निरस्त और पुनर्स्थापित करने के लिए हाउस रिपब्लिकन के कानून पर विचार किया। मंगलवार को डॉव जोंस (Dow Jones) 29.58 अंक या 0.14% की गिरावट के साथ 20,924.76, नैस्डैक (Nasdaq) 15.25 अंक या 0.26% की कमजोरी के साथ 5,833.93 और एसऐंडपी 500 6.92 अंक या 0.29% की गिरावट के साथ 2,368.39 पर बंद हुआ।
दूसरी ओर कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर से गिरावट आयी और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.11% की गिरावट के साथ 53.14 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा ब्रेंट क्रूड 0.16% की गिरावट के साथ 55.92 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!