शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में कमजोर शुरुआत, हैंग-सैंग 246 अंक लुढ़का

गुरुवार को एशियाई बाजारों में भारी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है।

निक्केई को छोड़ कर एशियाई बाजारों के सभी प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर हैं। भारतीय समय के मुताबिक 8.32 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 29.07 अंक या 0.15% की हल्की बढ़त के साथ 19,283.10 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 246.07 अंक या 1.03% की कमजोरी के साथ 23,536.20 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.72% की गिरावट दिखा रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.66% नीचे लाल निशान पर है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) में 0.05% की गिरावट है। वहीं ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.90% की कमजोरी के साथ लाल निशान पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!