शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऊर्जा शेयरों में गिरावट से लाल निशान पर बंद हुआ अमेरिकी बाजार

मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट का नकारात्मक असर ऊर्जा शेयरों पर पड़ा, जिससे अमेरिकी बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुआ।

कच्चे तेल के दाम नवंबर के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुँच गये हैं। आज फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में बढ़ोतरी से संबंधित बयान दे सकता है, जिस पर निवेशकों की निगाह लगी हुई है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 44.11 अंक (0.21%) की गिरावट के साथ 20,837.37 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 18.96 अंक (0.32%) की गिरावट दिखी और यह 5,856.82 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी 8.02 अंक या 0.34% की गिरावट के साथ 2,365.45 पर बंद हुआ।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.42% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 47.72 डॉलर पर बंद हुआ। जबकि ब्रेंट क्रूड में 0.84% की कमजोरी दर्ज की गयी और यह 50.92 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!