शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक शेयरों में कमजोरी से आयी अमेरिकी बाजार में गिरावट

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन बैंक शेयरों में कमजोरी आने से अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

दूसरी ओर एडोब में आयी मजबूती से एसऐंडपी के तकनीकी सेक्टर और नैस्डैक कंपोजिट बढ़त के साथ बंद हुए। कल समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह में एसऐंडपी में 0.2%, नैस्डैक कंपोजिट में 0.7% और डॉव जोंस में 0.1% से भी कम की बढ़त आयी।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 19.93 अंक (0.10%) की मामूली गिरावट के साथ 20,914.62 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) सपाट 5,901.00 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में 3.13 अंक (0.13%) की गिरावट आयी और यह 2,378.25 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 968 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा 710 करोड़ शेयरों का रहा है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.06% की मामूली बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 48.78 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इस बीच कल यूरोपीय बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन 18 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!