शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 9400-9600 की ओर : एंजेल ब्रोकिंग

एंजेल ब्रोकिंग (Angel Broking)) ने अपनी साप्ताहिक तकनीकी रिपोर्ट में कहा है कि निफ्टी 9000 के ऊपर निकल कर अब एक नयी चाल पकड़ चुका है।

यह नयी चाल उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में भाजपा की विशाल जीत के बाद एक बड़े अंतराल (गैप) के साथ बनी है। इसी दौरान अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर में बढ़ोतरी की घोषणा के चलते यूएस डॉलर इंडेक्स में भी एक ठीक-ठाक गिरावट आयी, जिससे भारतीय बाजार को सहारा मिला।
एंजेल का कहना है कि इस नयी चाल के शुरू होने से निफ्टी ने 9200 के उसके आरंभिक लक्ष्य को पा लिया है। मगर बीते शुक्रवार को इस लक्ष्य पर पहुँचने के बाद एक ठीक-ठाक मुनाफावसूली भी हुई है। एंजेल का कहना है कि इस मुनाफावसूली के बावजूद निफ्टी का साप्ताहिक चार्ट मजबूत दिख रहा है और बाजार की दिशा को लेकर उसका उत्साह कायम है।
एंजेल ने अपनी इस रिपोर्ट में दोहराया है कि निफ्टी अगले कुछ हफ्तों में 9400-9600 के स्तरों की ओर बढ़ सकता है। यह 7893.80 की हाल की तलहटी से आयी उछाल का मूल्य विस्तार है। हालाँकि इस बीच थोड़ा ठहराव (कंसोलिडेशन) या कुछ मुनाफावसूली होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। एंजेल का मानना है कि इस नये हफ्ते में निफ्टी को नीचे की ओर 9100-9050 के स्तरों पर मजबूत सहारा मिलेगा। इसने कारोबारियों को सलाह दी है कि ऐसी गिरावट आने पर वे बाजार में नये खरीदारी सौदे (लॉन्ग) करें। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!