शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारी कमजोरी के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 237 अंक लुढ़का

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का टैक्स कटौती का वादा पूरा होने में देरी से निवेशकों में चिंता बढ़ती जा रही है।

इसी कारण मंगलवार को अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट आयी, जबकि टैक्स कटौती की उम्मीदों से हाल ही में बाजार नयी ऊँचाइयाँ पर पहुँच सका है। जल्द ही होने वाले महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा चुनावों से स्थिति और खराब हो रही है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 237.85 अंक (1.14%) की मामूली गिरावट के साथ 20,668.01 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 107.7 अंक या 1.82% की गिरावट के साथ 5,793.83 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में 29.45 अंक (1.24%) की गिरावट आयी और यह 2,344.02 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 830 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा 710 करोड़ शेयरों का रहा है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.86% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 47.34 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इस बीच कल यूरोपीय बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन 22 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!