शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिलाजुला रहा अमेरिकी बाजार, नैस्डैक 27 अंक ऊपर

बुधवार को अमेरिकी बाजार मिलाजुला रहा, जिसमें डॉव जोंस लाल निशान पर बंद हुआ।

निवेशक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हेल्थकेयर बिल को आगे बढ़ाने के संघर्ष पर निगाह बनाये हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को बाजार ने ट्रम्प के चुनाव के बाद से सबसे खराब प्रदर्शन किया था, क्योंकि वे टैक्स कटौती के वादे को पूरा करने में भी देरी कर रहे हैं।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 6.71 अंक (0.54%) नीचे 20,661.30 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 27.81 अंक (0.48%) की बढ़त दिखी और यह 5,821.64 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 4.43 अंक (0.19%) की मजबूती आयी और यह 2,348.45 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 690 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी सत्रों में यह आँकड़ा 700 करोड़ शेयरों का रहा है।
इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.42% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 48.04 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन 23 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!