शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लाल निशान पर बंद हुआ अमेरिकी बाजार, ट्रम्प नीति पर सस्पेंस बरकरार

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में हल्की गिरावट आयी और इसके तीनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए।

हेल्थकेयर बिल पर वोटिंग में देरी हो रही है, जो कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पहली नीति परीक्षा है। यूएस हाउस में गुरुवार को हेल्थकेयर बिल पर वोटिंग होनी थी, जिसे रद्द कर दिया गया, जिससे निवेशकों के बीच ट्रम्प की इस बिल को पारित करवाने की क्षमता पर सवालिया निशान लग गया है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 4.72 अंक (0.02%) की मामूली गिरावट के साथ 20,656.58 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 3.95 अंक या 0.07% की गिरावट के साथ 5,817.69 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में 2.49 अंक (0.11%) की गिरावट आयी और यह 2,345.96 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.71% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 47.70 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इस बीच कल यूरोपीय बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन 24 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!