शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिलाजुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 59 अंक टूटा

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिलाजुला बंद हुआ।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के ओबामाकेयर के बदले एक नये हेल्थकेयर बिल को संसद से पारित करवाना चाहते हैं। इसी बिल पर हाउस में खींचातानी जारी है और निवेशक इस समय हेल्थकेयर बिल को ट्रम्प की क्षमता के तौर पर देख रहे हैं।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 59.86 अंक (0.29%) नीचे 20,596.72 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 11.05 अंक (0.19%) की बढ़त दिखी और यह 5,828.74 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 1.98 अंक (0.08%) की गिरावट आयी और यह 2,343.98 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.56% की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 47.97 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन 25 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!