शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 130 अंक उछला, निफ्टी (Nifty) 9,100 के करीब

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला है।

एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत और बैंकिंग इंडेक्स में मजबूती का असर बाजार पर देखने को मिल रहा है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) सोमवार के 29,237.15 अंक की बंदी के मुकाबले आज 64 अंक चढ़ कर 29,388.89 पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब पौने 10 बजे सेंसेक्स 130.01 या 0.44% की मजबूती के साथ 29,367.16 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 47.10 अंक या 0.52% की मजबूती के साथ 9,092.30 पर है।
तेजी के इस माहौल में छोटे-मंझोले शेयरों में भी हरियाली नजर आ रही है। बीएसई मिडकैप में 0.67% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.78% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.62% और निफ्टी स्मॉल 100 0.62% ऊपर चल रहा है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में ऐक्सिस बैंक में 1.51%, विप्रो में 1.39%, अदाणी पोर्ट्स में 1.21%, टाटा मोटर्स में 1.01%, भारती एयरटेल में 1.02% और सन फार्मा में 1.00% की मजबूती है। वहीं गिरने वाले शेयरों में ओएनजीसी में 0.95%, कोल इंडिया में 0.51%, गेल में 0.39% और हीरो मोटोकॉर्प में 0.26% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से आज 42 शेयर इस समय हरे निशान पर है जबकि सिर्फ 8 शेयरों में कमजोरी है। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!