शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में चमक, निफ्टी (Nifty) 9,150 के ऊपर

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला है।

डॉलर के मुकाबले रुपये में आज फिर से मजबूती दिख रही है, जिसका बाजार पर भी सकारात्मक असर पड़ा रहा है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) बुधवार के 29,531.43 अंक की बंदी के मुकाबले आज सपाट 29,538.03 पर खुला, इसका रुख ऊपर की ओर है। शुरुआती घंटे में करीब 10 बजे सेंसेक्स 96.16 या 0.33% की मजबूती के साथ 29,627.59 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 18.05 अंक या 0.20% की मजबूती के साथ 9,116.85 पर है।
बाजार में मजबूती के बीच छोटे-मंझोले शेयरों में भी बढ़त दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.56% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.90% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.48% और निफ्टी स्मॉल 100 0.99% ऊपर चल रहा है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में अदाणी पोर्ट्स में 2.78%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1.51%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.25%, मारुति में 0.98%, रिलायंस में 0.86% और लार्सन ऐंड टुब्रो में 0.62% की मजबूती है। वहीं गिरने वाले शेयरों में ऐक्सिस बैंक में 0.66%, भारती एयरटेल में 0.41%, टाटा मोटर्स में 0.30% और ल्युपिन में 0.17% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से आज 31 शेयर इस समय हरे निशान पर है जबकि 19 शेयरों में कमजोरी है और एक शेयर सपाट स्थिति में है। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!