शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तिमाही के आखरी दिन अमेरिकी बाजार में आयी कमजोरी

2017 की पहली तिमाही के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

मगर यह पूरी तिमाही अमेरिकी बाजार के लिए बहुत बेहतर रही, जिसमें एसऐंडपी 5.5% मजबूत हुआ। बाजार के प्रमुख सूचकांक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कई वादों से नये उच्च स्तरों पर पहुँचे। निवेशकों की नजर आगामी तिमाही आय स्तर पर है।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 65.27 अंक (0.31%) नीचे 20,663.22 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 2.6 अंक (0.04%) की मामूली गिरावट दिखी और यह 5,911.74 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 5.34 अंक (0.23%) की गिरावट आयी और यह 2,362.72 पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल बाजार में 640 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 680 करोड़ शेयरों ने हाथ बदले हैं।
इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.49% की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 50.60 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार मिला-जुला बंद हुआ। (शेयर मंथन 01 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!