शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में चमक, निफ्टी (Nifty) उच्चतम स्तर पर खुला

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला है।

एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और आरबीआई की नीति बैठक से पहले आज निफ्टी भी अपने सबसे उच्च स्तर पर खुला है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 29,620.50 की पिछली बंदी के मुकाबले आज मजबूती के साथ 29,737.73 पर खुला। शुरुआती घंटे में करीब पौने 10 बजे सेंसेक्स 120.41 या 0.41% की मजबूती के साथ 29,740.91 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 31.95 अंक या 0.35% की मजबूती के साथ 9,205.70 पर है।
बाजार में मजबूती के दौरान छोटे-मंझोले शेयरों में भी बढ़त दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.24% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.73% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.35% और निफ्टी स्मॉल 100 0.45% ऊपर चल रहा है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में रिलायंस में 4.10%, गेल में 1.34%, टाटा मोटर्स में 0.84%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 0.78%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.60% और ल्युपिन में 0.57% की मजबूती है। वहीं गिरने वाले शेयरों में भारती एयरटेल में 2.59%, बजाज ऑटो में 0.77%, विप्रो में 0.65% और आईटीसी में 0.52% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से आज 25 शेयर इस समय हरे निशान पर है जबकि 26 शेयरों में कमजोरी है। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!