शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में हल्की मजबूती, डॉव जोंस 39 अंक चढ़ा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच संभावित तनावपूर्ण बैठक से पहले निवेशक बाजार से किनारे रहे और बाजार में हल्की मजबूती आयी।

निवेशकों के शांत रहने के कारणों में पहली तिमाही के वित्तीय नतीजे और ट्रम्प का टैक्स रिफॉर्म सहित अपने दूसरे वादों को पूरा करने की क्षमता भी शामिल है। 
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 39.03 अंक (0.19%) ऊपर 20,689.24 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 3.93 अंक (0.07%) की बढ़त दिखी और यह रिकॉर्ड 5,898.61 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 1.32 अंक (0.06%) की हल्की मजबूती आयी और यह 2,360.16 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 620 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी सत्रों में यह आँकड़ा 680 करोड़ शेयरों का रहा है।
इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.72% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 50.24 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन 05 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!