शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में आयी गिरावट, डॉव जोंस 41 अंक नीचे

बुधवार को फेडरल रिजर्व की बैठक के बाद अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

फेडरल रिजर्व ने अपनी बैठक में इस साल अपनी बॉन्ड निवेश नीति को बदलने के संकेत दिये, जिससे बाजार मजबूत स्थिति में जमा नहीं रह सका। कल सत्र के पहले हिस्से में मजबूत निजी-क्षेत्र के नौकरी आँकड़ो से तेजी आयी।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 41.09 अंक (0.20%) नीचे 20,648.15 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 34.13 अंक (0.58%) की गिरावट दिखी और यह 5,864.48 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 7.21 अंक (0.31%) की गिरावट आयी और यह 2,352.95 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.23% की हल्की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 51.15 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन 06 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!