शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 29,900 के ऊपर बरकरार

गुरुवार को आरबीआई की बैठक से पहले भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) गुरुवार के 29,974.24 अंक की बंदी के मुकाबले आज गिरावट के साथ 29,856.34 पर खुला, उसके बाद थोड़ा संभला। शुरुआती घंटे में करीब 9.55 बजे सेंसेक्स 61.30 या 0.20% की गिरावट के साथ 29,912.94 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 23.15 अंक या 0.25% की कमजोरी के साथ 9,242.00 पर है।
बाजार में गिरावट के बीच छोटे-मंझोले शेयर सपाट हैं। बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉल कैप दोनों में 0.07% की मामूली बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 सपाट और निफ्टी स्मॉल 100 0.03% नीचे चल रहा है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में ऐक्सिस बैंक में 1.59%, बजाज ऑटो में 1.31%, रिलायंस में 1.26%, इन्फोसिस में 0.66%, टाटा मोटर्स में 0.40% और गेल में 0.39% की मजबूती है। वहीं गिरने वाले शेयरों में भारती एयटेल में 1.90%, हिंदुस्तानी यूनिलीवर में 1.34%, अदाणी पोर्ट्स में 1.19% और आईटीसी में 1.08% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से आज 13 शेयर इस समय हरे निशान पर है जबकि 38 शेयरों में कमजोरी है। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!