शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सपाट बंद हुआ अमेरिकी शेयर बाजार, उर्जा शेयरों में हुई बढ़त

तेल की कीमतों में आयी तेजी से कल ऊर्जा शेयरों में भी मजबूती आयी, जिसका अमेरिकी बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा।

इस हफ्ते के आखिर में आने वाले तिमाही नतीजों से पहले वित्तीय शेयरों में कमजोरी आयी, जिसकी भरपायी ऊर्जा शेयरों मे कर दी। दूसरी ओर सीरिया पर अमेरिकी हमले का असर अभी भू-राजनीतिक तनाव का कारण बना हुआ है।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 1.92 अंक (0.01%) ऊपर 20,658.02 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 3.12 अंक (0.05%) की बढ़त दिखी और यह रिकॉर्ड 5,880.93 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 1.62 अंक (0.07%) की हल्की मजबूती आयी और यह 2,357.16 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में केवल 550 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी सत्रों में यह आँकड़ा 670 करोड़ शेयरों का रहा है। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.58% की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 53.08 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन 11 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!