शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में हरियाली, निफ्टी 9,200 के पार

मंगलवार को कमजोर वैश्विक संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) सोमवार के 29,575.74 अंक की बंदी के मुकाबले आज बढ़त के साथ 29,630.06 पर खुला है। शुरुआती घंटे में करीब 9.55 बजे सेंसेक्स 116.53 या 0.39% की मजबूती के साथ 29,692.27 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 24.60 अंक या 0.27% की बढ़त के साथ 9,206.05 पर है। बाजार को इन्फोसिस, बैंक शेयर और रिलायंस से सहारा मिल रहा है।
बाजार में मजबूती के बीच छोटे-मंझोले शेयर सूचकांकों में भी मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.58% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.63% की मजबूती है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.67% और निफ्टी स्मॉल 100 0.83% बढ़त के साथ चल रहे हैं।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में इन्फोसिस में 1.52%, रिलायंस में 1.17%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.17%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1.12%, गेल में 0.65% और ल्युपिन में 0.60% की मजबूती है। वहीं गिरने वाले शेयरों में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.67%, बजाज ऑटो में 0.63%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.50% और पावर ग्रिड में 0.23% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से आज 27 शेयर इस समय हरे निशान पर है जबकि 24 शेयरों में कमजोरी है। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!