शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में आयी गिरावट, सेंसेक्स हुआ 144 अंक कमजोर

मैक्रो डेटा की घोषणा से पहले आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी आयी।

इसके अलावा कल आने वाले वित्तीय नतीजों से पहले निवेशकों में सतर्कता बरकरार है। आज सेंसेक्स बढ़त के साथ शुरुआत के बाद 12 बजे तक लाल रेखा के आस-पास रहा, फिर इसमें गिरावट आयी। कारोबार के अंत में यह 144.87 अंक या 0.49% की कमजोरी के साथ 29,643.48 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 29,838.82 का रहा, दूसरी ओर इसका निचला स्तर 29,549.74 रहा। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 33.55 अंक या 0.36% की गिरावट के साथ 9,203.45 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में निफ्टी 9,246.40 के स्तर तक ऊपर चढ़ा, जबकि 9,161.80 के निचले स्तर तक फिसला। इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 2.04% की मजबूती के साथ 11.6275 पर बंद हुआ। इसके अलावा एनएसई में 540 शेयर हरे, 1,108 शेयर लाल निशान और 302 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए। जबकि बीएसई में 1,144 शेयर मजबूती और 1,756 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए तथा 136 शेयरों में कोई परिवर्तन नहीं आया।
दूसरी ओर बाजार में गिरावट के बीच छोटे-मॅंझोले सूंचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप में 0.22% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.49% की कमजोरी आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 0.59% और निफ्टी स्मॉल 100 0.88% की गिरावट के साथ बंद हुआ।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में सन फार्मा में 1.83%, हीरो मोटोकॉर्प में 0.77%, ल्युपिन में 0.74%, बजाज ऑटो में 0.55%, डॉ रेड्डीज में 0.48% और एचडीएफसी बैंक में 0.31% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो टाटा स्टील में 2.12%, अदाणी पोर्ट्स में 2.06%, विप्रो में 1.76%, गेल में 1.72%, टाटा मोटर्स में 1.60% और ऐक्सिस बैंक में 1.55% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 51 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान पर बंद हुए और 32 शेयर लाल निशान पर रहे। वहीं बीएसई के 30 शेयरों में से 10 शेयर हरे और 20 शेयर लाल निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!