शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्रम्प के बयान से टूटा अमेरिकी शेयर बाजार

पिछले वर्ष हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद बुधवार को अमेरिकी बाजार पहली बार महत्वपूर्ण तकनीकी स्तर से नीचे बंद हुआ।

वहीं विश्व स्तर पर चल रहे भू-राजनीतिक विवाद का असर अमेरिकी बाजार पर लगातार पड़ रहा है। अमेरिका और रूस, सीरिया और उत्तर कोरिया के बीच चल रहे विवाद के कारण निवेशक सोने जैसी सुरक्षित चीजों की तरफ चले गये हैं। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिये साक्षात्कार में डॉलर के काफी अधिक मजबूत होने के अलावा कहा कि वह ब्याज दरों को कम ही देखना पसंद करेंगे।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 59.44 अंक (0.29%) गिर कर 20,591.86 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 30.61 अंक (0.52%) की गिरावट दिखी और यह 5,836.16 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 8.85 अंक (0.38%) की गिरावट आयी और यह 2,344.93 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.55% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 53.11 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार मिला-जुला बंद हुआ। (शेयर मंथन 13 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!