शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिका बाजार में भारी गिरावट, डॉव जोंस 20,500 के नीचे फिसला

अमेरिका द्वारा अफगानिस्तान पर बम गिराये जाने के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट आयी।

अमेरिका ने अफगानिस्तान में एक गुफा पर जीबीयू -43 बम का उपयोग किया। इसके अलावा जेपी मॉर्गन और सिटीग्रुप के मजबूत कमायी नतीजों के बावजूद बैंक शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। दूसरी ओर वित्तीय और ऊर्जा शेयरों में कमजोरी के कारण एसऐँडपी 500 भी टूटा।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 138.61 अंक (0.67%) गिर कर 20,543.25 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 31.01 अंक (0.53%) की गिरावट दिखी और यह 5,805.15 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 15.98 अंक (0.68%) की गिरावट आयी और यह 2,328.95 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.13% की हल्की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 53.18 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन 14 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!