शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स 60 अंक गिरा

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ खुला।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) गुरुवार के 29,461.45 अंक की बंदी के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 29,470.27 पर खुला है। शुरुआती घंटे में करीब पौने 10 बजे सेंसेक्स 60.30 या 0.20% की कमजोरी के साथ 29,401.15 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 20.05 अंक या 0.22% की बढ़त के साथ 9,130.75 पर है। दूसरी तरफ एशियाई बाजारों में गिरावट का नकारात्मक असर भारतीय बाजार पर दिख रहा है।
पौने 10 बजे बाजार में कमजोरी के बीच छोटे-मंझोले शेयर सूचकांकों में भी गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 0.11% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.10% की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.11% और निफ्टी स्मॉल 100 0.23% कमजोरी के साथ चल रहे हैं।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में डॉ रेडीडज में 2.49%, अदाणी पोर्ट्स में 0.92%, गेल में 0.83%, एचडीएफसी में 0.53% और रिलायंस में 0.53% मजबूती है। वहीं गिरने वाले शेयरों में सन फार्मा में 2.21%, एशियन पेंट्स में 1.15%, कोल इंडिया में 0.95% और मारुति में 0.79% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से आज 13 शेयर इस समय हरे निशान पर है जबकि 38 शेयरों में कमजोरी है। (शेयर मंथन, 17 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!