शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मजबूती के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 9,200 को पार

मंगलवार को सेंसेक्स पिछली बंदी के मुकाबले 74 अंकों की मजबूती के साथ खुला है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) सोमवार के 29,413.66 अंक की बंदी के मुकाबले आज बढ़त के साथ 29,487.78 पर खुला है। शुरुआती कारोबार में करीब 9.40 बजे सेंसेक्स 261.72 या 0.89% की मजबूती के साथ 29,675.38 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 74.20 अंक या 0.81% की तेजी के साथ 9,213.50 पर है। आज बाजार की निगाहें टीसीएस के वित्तीय नतीजों पर हैं।
बाजार में मजबूती के बीच छोटे-मंझोले शेयर सूचकांकों में भी तेजी है। बीएसई मिडकैप में 0.77% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.98% की मजबूती है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.75% और निफ्टी स्मॉल 100 1.23% बढ़त के साथ चल रहे हैं।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में अदाणी पोर्ट्स में 3.47%, टाटा स्टील में 2.37%, गेल में 2.34%, एनटीपीसी में 1.57% और एचडीएफसी बैंक में 129% की मजबूती है। वहीं गिरने वाले शेयरों में कोल इंडिया में 0.68%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.40%, भारती एयरटेल में 0.21% और सिप्ला में भी 0.21% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से आज 42 शेयर इस समय हरे निशान पर है जबकि 8 शेयरों में कमजोरी है और एक शेयर में कोई बदलाव नहीं आया है। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!