शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोरी के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 94 अंक गिरा

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

आज सेंसेक्स ने बढ़त के साथ शुरुआत के बाद एक समय करीब 300 अंकों की बढ़त बना ली थी, मगर मुनाफावसूली का बाजार पर उल्टा असर पड़ा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 94.56 अंक या 0.32% की कमजोरी के साथ 29,319.10 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 29,701.19 और निचला स्तर 29,286.38 रहा। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 34.15 अंक या 0.37% की गिरावट के साथ 9,105.15 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में निफ्टी 9,217.90 के स्तर तक ऊपर चढ़ा, जबकि 9,095.45 के निचले स्तर तक फिसला। इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 4.05% की बढ़त के साथ 12.3750 पर बंद हुआ। इसके अलावा एनएसई में 564 शेयर हरे, 1,111 शेयर लाल निशान और 279 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए। जबकि बीएसई में 1,112 शेयर मजबूती और 1,771 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए तथा 143 शेयरों में कोई परिवर्तन नहीं आया।
दूसरी ओर बाजार में गिरावट के बीच छोटे-मॅंझोले सूंचकांकों में बढ़त दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप में 0.63% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.74% की बढ़त आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 0.68% और निफ्टी स्मॉल 100 0.58% की बढ़त के साथ बंद हुआ।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में एनटीपीसी में 1.60%, विप्रो में 0.93%, एचडीएफसी बैंक में 0.68%, आईसीआईसीआई बैंक में 0.46%, पावर ग्रिड में 0.32% और गेल में 0.27% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो टाटा स्टील में 2.55%, कोल इंडिया में 2.34%, सन फार्मा में 1.76%, एशियन पेंट्स में 1.68%, रिलायंस में 1.48% और बजाज ऑटो में 1.42% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 51 शेयरों में से 13 शेयर हरे निशान पर बंद हुए और 38 शेयर लाल निशान पर रहे। वहीं बीएसई के 30 शेयरों में से 9 शेयर हरे और 21 शेयर लाल निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!