शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोरी के साथ बंद हुआ अमेरिका बाजार, डॉव जोंस 113 अंक फिसला

मंगलवार को गोल्डमैन और जॉनसन एंड जॉनसन के कमजोर वित्तीय नतीजों से एसऐंडपी में गिरावट आयी।

दूसरी ओर भू-राजनीतिक तनाव ने निवेशकों को चिंतित कर दिया, जिसका अमेरिकी बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा। कल हेल्थकेयर शेयरों में 1% और वित्तीय शेयरों में 0.8% की कमजोरी आयी।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 113.64 अंक (0.55%) गिर कर 20,523.28 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 7.32 अंक (0.12%) की गिरावट दिखी और यह 5,849.47 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 6.82 अंक (0.29%) की कमजोरी आयी और यह 2,342.19 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.46% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 52.41 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन 19 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!