शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर वैश्विक सेंकेतों से भारतीय शेयर बाजार सपाट

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में सपाट स्थिति में है।

सेंसेक्स पिछली बंदी के मुकाबले 50 अंकों की बढ़त के साथ खुला, मगर हरे निशान पर जमा नहीं रह सका। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) मंगलवार के 29319.10 अंक की बंदी के मुकाबले आज बढ़त के साथ 29,369.90 पर खुला है। शुरुआती कारोबार में करीब 9.50 बजे सेंसेक्स 23.55 या 0.55% की कमजोरी के साथ 29295.55 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 12.85 अंक या 0.14% की कमजोरी के साथ 9,092.30 पर है।
बाजार में हल्की गिरावट के बीच छोटे-मंझोले शेयर लाल निशान पर हैं। बीएसई मिडकैप में 0.03% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.01% की बेहद मामूली गिरावट है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.13% और निफ्टी स्मॉल 100 0.03% की कमजोरी के साथ चल रहे हैं।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में पावर ग्रिड में 1.53%, सन फार्मा में 1.10%, अदाणी पोर्ट्स में 0.83%, एनटीपीसी में 0.80% और टीसीएस में 0.79% की मजबूती है। वहीं गिरने वाले शेयरों में ऐक्सिस बैंक में 1.14%, टाटा स्टील में 0.74%, टाटा मोटर्स में 0.59% और ओएनजीसी में भी 0.52% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से आज 21 शेयर इस समय हरे निशान पर है जबकि 30 शेयरों में कमजोरी है। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!