शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 9,150 के ऊपर

कारोबारी सप्ताह के पहल् दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) शुक्रवार के 29,365.30 अंक की बंदी के मुकाबले आज 42 अंकों की बढ़त के साथ 29,407.68 पर खुला है। शुरुआती कारोबार में करीब 9.45 बजे सेंसेक्स 115.39 या 0.39% की बढ़त के साथ 29,480.69 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 34.10 अंक या 0.37% की मजबूती के साथ 9,153.50 पर है।
बाजार में बढ़त के बीच छोटे-मंझोले शेयर सूचकांकों में भी मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.31% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.76% की मजबूती है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.47% और निफ्टी स्मॉल 100 0.61% की बढ़त के साथ चल रहे हैं।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में एचडीएफसी बैंक में 1.75%, अदाणी पोर्ट्स में 1.64%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 1.43%, रिलायंस में 0.95% और एचडीएफसी में 0.68% की मजबूती है। वहीं गिरने वाले शेयरों में ल्युपिन में 1.78%, भारती एयरटेल में 1.01%, सिप्ला में 0.80% और टाटा स्टील में भी 0.46% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से आज 28 शेयर इस समय हरे निशान पर है जबकि 23 शेयरों में कमजोरी है। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!