शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वैश्विक संकेतों से चढ़ा भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स उच्चतम स्तर पर

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई, जिससे सेंसेक्स उच्चतम स्तर पर पहुँच गया।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) मंगलवार के 29,943.24 अंक की बंदी के मुकाबले आज बढ़त के साथ 30,030.20 पर खुला और अपने आज तक के उच्चतम स्तर 30,089.74 पर पहुँचा। शुरुआती कारोबार में करीब 10 बजे सेंसेक्स 141.58 या 0.47% की बढ़त के साथ 30,084.82 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 37.50 अंक या 0.40% की मजबूती के साथ 9,344.10 पर है।
बाजार में बढ़त के बीच छोटे-मंझोले शेयर सूचकांकों में भी मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.40% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.63% की मजबूती है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.53% और निफ्टी स्मॉल 100 0.39% की बढ़त के साथ चल रहे हैं।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में विप्रो में 2.21%, टाटा स्टील में 1.63%, एचडीएफसी में 1.52%, गेल में 1.43% और आईटीसी में 1.33% की मजबूती है। वहीं गिरने वाले शेयरों में सिप्ला में 1.04%, हीरो मोटोकॉर्प में 0.77%, बजाज ऑटो में 0.63% और इन्फोसिस में भी 0.46% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से आज 34 शेयर इस समय हरे निशान पर है जबकि 16 शेयरों में कमजोरी है, जबकि एक शेयर सपाट है। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!