शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्रम्प की कर प्राथमिकताओं के अनावरण से अमेरिकी बाजार में गिरावट

लगातार दो दिन आयी मजबूती के बाद बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में कमजोरी आयी।

कल बाजार में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कर प्राथमिकताओं के अनावरण के कारण गिरावट आयी। ट्रम्प की प्रस्तावित व्यापार कर कटौती की व्यवहार्यता पर अनिश्चितता बनी हुई है। ट्रम्प प्रशासन ने व्यवसायों और विदेशी कंपनियों के देश में वापस आये मुनाफे पर कर की दरें घटाने का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव में घाटे में वृद्धि किये बिना इसके भुगतान की कोई विशेष पेशकश नहीं है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 21.03 अंक (0.10%) गिर कर 20,975.09 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) सपाट 6,025.23 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 1.10 अंक (0.05%) की बेहद मामूली कमजोरी आयी और यह 2,387.45 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.12% की हल्की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 49.62 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन 27 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!