शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में हल्की बढ़त, नैस्डैक पहुँचा रिकॉर्ड स्तर पर

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार हल्की मजबूती के साथ बंद हुआ।

कॉम्कास्ट, पेपल और इन्ट्रूट के बेहतर वित्तीय नतीजों नैस्डैक कंपोजिट रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचा। गुरुवार को तेल की कीमतों में गिरावट के कारण ऊर्जा शेयरों पर दबाव रहा। कल अमेरिकी बाजार में 718 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औशतन 650 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 6.24 अंक (0.03%) की मामूली बढ़त के साथ 20,981.33 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 23.71 अंक (0.39%) की मजबूती दिखी और यह 6,048.94 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 1.32 अंक (0.06%) की मजबूती आयी और यह 2,388.77 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.33% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 48.97 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन 28 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!