शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में गिरावट, डॉव जोंस 40 अंक नीचे

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज की गयी।

कल अमेरिकी बाजार में फोन कंपनियों, बैंकों और सामग्रियों के शेयरों में बड़ी गिरावट आयी, जबकि प्रौद्योगिकी शेयरों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गयी। कल समाप्त हुए सप्ताह में डॉव जोंस में 1.9%, नैस्डैक में 2.3% और एसऐंडपी में 1.5% की मजबूती दर्ज की गयी, जबकि चालू वर्ष में अब तक इन सूचकांकों में क्रमश: 6%, 12.3% और 6.5% की बढ़त आ चुकी है।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 40.82 अंक (0.19%) गिर कर 20,940.51 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) सपाट 6,047.61 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 4.57 अंक (0.19%) की मामूली कमजोरी आयी और यह 2,384.20 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.73% की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 49.33 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन 29 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!