शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में हल्की बढ़त, नैस्डैक पहुँचा रिकॉर्ड स्तर पर

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार हल्की मजबूती के साथ बंद हुआ।

कल अमेरिकी बाजार को ऐप्पल और तकनीकी शेयरों से सहारा मिला, जिसमें नैस्डैक एक नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचा। वहीं निवेशक आर्थिक रिपोर्ट के बजाय मंगलवार को होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक पर निगाह लगाये रहे, जिससे डॉव जोंस में गिरावट आयी।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 27.05 अंक (0.13%) की हल्की गिरावट के साथ 20,913.46 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 43.99 अंक (0.73%) की मजबूती दिखी और यह 6,091.60 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 4.13 अंक (0.17%) की मजबूती आयी और यह 2,388.33 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.00% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 48.84 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन 02 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!