शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स फिर पहुँचा 30,000 के ऊपर

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई, जिससे सेंसेक्स फिर से 30,000 के ऊपर पहुँच गया।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) शुक्रवार के 29,918.40 अंक की बंदी के मुकाबले आज बढ़त के साथ 30,021.49 पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब पौने 10 बजे सेंसेक्स 121.10 या 0.40% की मजबूती के साथ 30,039.50 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 35.90 अंक या 0.39% की मजबूती के साथ 9,339.95 पर है। इस समय सेंसेक्स के 1,386 शेयर हरे, 619 शेयर लाल निशान पर हैं, जबकि 86 शेयरों में कोई परिवर्तन नहीं है।
बाजार में बढ़त के बीच छोटे-मंझोले शेयर सूचकांकों में भी मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.67% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.70% की मजबूती है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.55% और निफ्टी स्मॉल 100 0.63% की बढ़त के साथ चल रहे हैं।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में मारुति में 1.93%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.71%, बजाज ऑटो में 1.66%, एचडीएफसी में 1.46% और ओएनजीसी में 1.40% की मजबूती है। वहीं गिरने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स में 1.22%, भारती एयरटेल में 0.87%, रिलायंस में 0.72% और गेल में भी 0.65% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से आज 36 शेयर इस समय हरे निशान पर है जबकि 15 शेयरों में कमजोरी है। (शेयर मंथन, 02 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!