शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तकनीकी और औद्योगिक शेयरों में मजबूती से हरे निशान पर बंद हुआ अमेरिकी बाजार

मंगलवार को तकनीकी और औद्योगिक शेयरों में आयी मजबूती के कारण अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

तकनीकी और औद्योगिक शेयरों ने ऑटो तथा ऊर्जा शेयरों में आयी गिरावट के बावजूद बाजार को सहारा दिया। कल प्रमुख ऑटो कंपनी फोर्ड के शेयर में 4.4% और जनरल मोटर्स के शेयर में 2.9% की कमजोरी आयी। साथ ही आईफोन की बिक्री में गिरावट के कारण ऐप्पल के शेयर में भी 1% से अधिक कमजोरी आयी।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 36.43 अंक (0.17%) की हल्की बढ़त के साथ 20,949.89 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 3.77 अंक (0.06%) की बढ़त दिखी और यह 6,095.37 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 2.84 अंक (0.12%) की मजबूती आयी और यह 2,391.17 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.48% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 47.66 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन 03 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख