शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हल्के बदलाव के साथ बंद हुआ अमेरिकी शेयर बाजार

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा हेल्थकेयर बिल पारित किये जाने के बाद अमेरिकी शेयर बाजार मामूली बदलाव के साथ बंद हुआ।

वहीं कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के कारण ऊर्जा शेयरों में आयी कमजोरी ने बेहतर वित्तीय रिपोर्टों के प्रभाव को हल्का कर दिया है। गुरुवार दोपहर को प्रतिनिधी सभा में ओबामाकेयर नाम से मशहूर 2010 अफोरडेबल केयर एक्ट की जगह रिपब्लिकन हेल्थकेयर प्लान के पक्ष में अधिक वोट पड़े। साथ ही कल अमेरिकी बाजार में करीब 780 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी सत्रों में यह आँकड़ा औसतन 660 करोड़ शेयरों का रहा है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 6.43 अंक (0.03%) की मामूली गिरावट के साथ 20,951.47 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 2.79 अंक या 0.05% की हल्की बढ़त के साथ 6,075.34 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 1.79 अंक (0.06%) की मामूली बढ़त आयी और यह 2,389.52 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 5.05% की भारी कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 45.52 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार मजबूती के साथ हुआ। (शेयर मंथन, 05 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!