शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में चढ़ा भारतीय शेयर बाजार

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत हुई है।

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से बीएसई सेंसेक्स (Sensex) शुक्रवार के 29,858.80 अंक के बंद स्तर के मुकाबले आज 57 अंकों की बढ़त के साथ 29,915.12 पर खुल कर शुरुआत में ही 29,951.53 तक चढ़ा। करीब पौने 10 बजे सेंसेक्स 65.22 या 0.22% की मजबूती के साथ 29,924.02 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 27.95 अंक या 0.30% की बढ़त के साथ 9,313.25 पर है।
बाजार में बढ़त के साथ ही छोटे-मंझोले शेयर सूचकांकों में भी मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.50% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.42% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.54% और निफ्टी स्मॉल 100 0.72% की बढ़त हैं।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक में 1.93%, ल्युपिन में 1.16%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.11%, ओएनजीसी में 1.04% और विप्रो में 0.91% की मजबूती है। वहीं गिरने वाले शेयरों में आईटीसी में 1.13%, पावर ग्रिड में 0.81%, गेल में 0.64% और अदाणी पोर्ट्स में भी 0.61% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से आज 36 शेयर इस समय हरे निशान पर है जबकि 15 शेयरों में कमजोरी है। (शेयर मंथन, 08 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!