शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में मजबूती, निफ्टी 9,300 के ऊपर चढ़ा

बैंक तथा सीमेंट शेयरों में मजबूती से कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

आज सेंसेक्स और निफ्टी पूरे समय हरे निशान पर रहे। कारोबार के अंत में आज सेंसेक्स 67.35 अंक या 0.23% की बढ़त के साथ 29,926.15 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 30,016.04 और निचला स्तर 29,877.41 रहा। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 28.75 अंक या 0.31% की मजबूती के साथ 9,314.05 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में निफ्टी का उच्च स्तर 9,338.70 रहा, जबकि यह 9,297.95 के निचले स्तर तक फिसला। इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 2.69% की गिरावट के साथ 11.9875 पर बंद हुआ। इसके अलावा बीएसई में 1,619 शेयर मजबूती और 1,151 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए तथा 190 शेयरों में कोई परिवर्तन नहीं आया। वहीं निफ्टी के 988 शेयरों में मजबूती आयी, 664 शेयर फिसले और 316 शेयरों को कोई बदलाव नहीं आया।
दूसरी ओर बाजार में बढ़त के बीच छोटे-मॅंझोले सूंचकांकों में भी मजबूती दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप में 0.50% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.70% की बढ़त आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 0.63% और निफ्टी स्मॉल 100 1.20% की कमजोरी के साथ बंद हुए।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में ल्युपिन में 2.32%, भारती एयरटेल में 1.91%, एशियन पेंट्स में 1.81%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.59%, ओएनजीसी में 1.53% और इन्फोसिस में 1.50% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो आईटीसी में 1.48%, एचडीएफसी में 1.08%, बजाज ऑटो में 0.94%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 0.94%, अदाणी पोर्ट्स में 0.75% और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.50% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 51 शेयरों में से 33 शेयर हरे निशान पर बंद हुए और 18 शेयर लाल निशान पर रहे। वहीं बीएसई के 30 शेयरों में से 20 शेयर हरे और 10 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 08 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!