शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पहले दिन हुडको (HUDCO) आईपीओ 63% सब्सक्राइब्ड

हाउसिंग और शहरी इन्फ्रा परियोजनाओं को कर्ज देने वाली राज्य स्वामित्व वाली कंपनी हुडको के आईपीओ को पहले दिन बेहतर प्रतिक्रिया मिली।

सोमवार को इसके आईपीओ को 63% तक सब्सक्राइब किया गया, जिसमें रीटेल निवेशकों के कोटे में 1.52 गुना आवेदन मिले। 50-60 रुपये के प्राइस बैंड वाला यह आईपीओ 11 मई तक खुला रहेगा। इसका लॉट आकार 200 शेयरों का है। रीटेल निवेशकों और कर्मचारियों को ऑफर प्राइस पर 2 रुपये की छूट दी गयी है। हुडको आईपीओ के माध्यम से सरकार की 1224 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इश्यू के बाद कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी घट कर 89.8% रह जायेगी। इस आईपीओ में सरकार ने कुल 20,40,58,747 शेयर ऑफर फोर सेल के जरिये बिक्री के लिए रखे हैं, जिसमें 12,91,36,800 शेयरों के लिए आवेदन प्राप्त किये गये हैं।
हुडको ने बाजार नियामक सेबी को जनवरी में आईपीओ के लिए आवेदन किया था और 10 मार्च सेबी ने मंजूरी दे दी थी। कंपनी के शेयरों को बीएसई के साथ ही एनएसई पर भी सूचिबद्ध किये जाने का प्रस्ताव है। (शेयर मंथन, 09 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!