शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिला-जुला बंद हुआ अमेरिकी शेयर बाजार, डॉव जोंस 21,000 के नीचे फिसला

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार मिला-जुला बंद हुआ, जिसमें एसऐंडपी 500 और नैस्डैक गिरावट के साथ बंद हुए।

इस बीच ऐप्पल 80,000 करोड़ डॉलर से अधिक बाजार पूँजीकरण वाली पहली अमेरिकी कंपनी बन गयी। निवेशकों में भी इमैनुएल मैक्रॉन के फ्रांसीसी राष्ट्रपति चुनाव जीतने और अमेरिकी कंपनियों की अपेक्षाकृत बेहतर तिमाही आय से आत्मविश्वास आया है और अब उनका ध्यान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा कॉर्पोरेट और निजी करों को घटाने पर है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 36.5 अंक (0.17%) की गिरावट के साथ 20,975.78 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 17.93 अंक या 0.29% की बढ़त के साथ 6,120.59 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 2.46 अंक (0.10%) की मामूली कमजोरी आयी और यह 2,396.92 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.20% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 45.88 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव नतीजों के बाकी असर से कल यूरोपीय बाजार मजबूती के साथ हुआ। (शेयर मंथन, 10 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!