शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 30,000 के ऊपर

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत हुई, जिसमें सेंसेक्स 30,000 के ऊपर पहुँच गया है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) मंगलवार के 29,933.25 अंक के बंद स्तर के मुकाबले आज 55 अंकों की बढ़त के साथ 29,988.78 पर खुल कर शुरुआत में ही 30,108.55 के ऊपर तक चढ़ा। करीब पौने 10 बजे सेंसेक्स 166.81 या 0.56% की मजबूती के साथ 30,100.06 पर चल रहा है। आज भारतीय बाजार को एशियाई बाजारों में हुई मजबूती से थोड़ा सहारा मिला है। दूसरी एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 44.85 अंक या 0.48% की मजबूती के साथ 9,361.70 पर है।
बाजार में बढ़त के साथ ही छोटे-मंझोले शेयर सूचकांकों में भी मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.92% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.77% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.70% और निफ्टी स्मॉल 100 0.66% की बढ़त हैं।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर में 3.66%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 2.38%, आईटीसी में 1.34%, बजाज ऑटो में 1.28% और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.01% की मजबूती है। वहीं गिरने वाले शेयरों में टीसीएस में 0.88%, विप्रो में 0.84%, आईसीआईसीआई बैंक में 0.46% और गेल में भी 0.21% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से आज 36 शेयर इस समय हरे निशान पर है जबकि 15 शेयरों में कमजोरी है। (शेयर मंथन, 10 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!